Welcome to Ayush World
My Writings
About Me
Contribute!
My Writings
About Me
Contribute!
  • DIY Blogs

    • Replacing Speed-o-Meter
    • Replacing Car Door Lock Gun
  • Short Stories & Poems
    • My Writings
    • ट्रैन का सफर
    • ज़िन्दगी कुछ ऐसी भी
    • आज की दुनिया
    • Expectation
    • चलो छत पे चलें
    • लेखक और उनके शब्द
    • बड़ा मंगल
    • बहती नदी
    • मेरी प्यारी Rx100
    • एक अधूरी सूची
    • मेरा छोटा सा बगीचा
    • चार साल के मौसम
    • आओ खुद से मिलें
    • नींद आ रही है
    • उस ताले की चाबी
    • पॉकेट
    • काले फर्श
    • एक पटरी का सफर
    • श्रद्धा अनुसार
    • मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था
    • ना सही
    • हाँ, मेरे दोस्त कुछ अलग हैं
    • पर शायद मैं हार गया
    • चलो जल्दी चाँद पर चलें
    • हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ
    • यूँ ही चल दिये
    • पीपल का पेड़
    • दादा ले पोता बरते
    • आखिर कहाँ हो तुम?
    • अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी
    • चल आजा चाय पीने चलते हैं
    • माँ, तुम मुझे कुछ क्यों नहीं कहती
    • मैंने मरने के बाद देखा!
    • हजरतगंज की सवारी
    • बाइक : एक आत्मकथा
    • बक्सा
    • दिवाली की रौनक
  • Hindi Shayaris

    • Uski Aakhein aur Sharab
    • My Shayari Website
  • My Thoughts

    • Astrophile
  • My Paintings

    • Dream Bike
    • Kid Yawning
  • Tech Blogs

    • Intregrate Asana and Github
    • Migrated IIT JEE notes to Vuepress
    • Introduction to Microservices

दिवाली की रौनक

Cover Image

हर साल की तरह दिवाली एक खुशी का माहौल लाती है। बाजार सजने शुरू होने लगे हैं। लोगों की भीड़ बड़ने लगी है। शाम में टिम टीमाटी झाललरों से सजी दुकाने ऐसी लगती है मानो किसी की शादी का घर हो। चारो तरफ लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। कुछ छोटे बच्चे पटाखे भी छुडा रहे हैं। और कुछ बच्चे दिये, रुई, फूल आदि बेच रहे हैं।

आज धनतेरस का दिन है, और शाम होने को है। हम सबने सोचा बाजार घूम आना चाहिए। हमारे घर के पास ही काफी बड़ा बाजार लगता है। लोग काफी दूर दूर से आते हैं। भीड़ होने के कारण घंटों जाम में फंसे भी रहते हैं। पर हमे क्या, हम तो बस जब मन आया पैदल निकल पड़ते। चाहे दिवाली हो या होली।

मार्केट पहुचते ही आपको कई सजी हुई दुकाने दिखेंगी। सबने कुछ ना कुछ दिवाली का सामान लगाया हुआ है। बिजली वाले ने झाललरें, परचून वाले ने मेवा, गिफ्ट आदि सजाये हुए हैं। कुछ पटरियां वाले भी बैठे हैं। ये लोग दिये, रंगोली, पोस्टर, खील, बताशे आदि बेच रहे हैं। तभी एक बच्चा मेरे पास रंगोली के रंग लेकर आ गया। उसने कहा पचास के पांच पैकेट ले लो भैया। अब मैंने आज तक रंगोली नहीं बनाई, तो मुझे इसकी जरूरत ही नहीं थी, मैंने उसे हस के टाल दिया।

आगे कुछ लोग मिट्टी के लक्ष्मी जी, गणेश जी की मूर्ति बेच रहे हैं। मूर्तियाँ सच में काफी आकर्षक हैं। कला की बारीकियाँ साफ़ दिखाई दे रही है, पर अफसोस, इन्हें कितने सस्ते में बेचा जा रहा है। गांव के लोगों की कला है, तभी इतनी सस्ती है। खैर हम अभी नहीं, कल खरीदेंगे। तब थोड़ा और सस्ता हो जायेगा। आगे चलें तो फिर कुछ बच्चे मिल गए जो रुई बेच रहे। वैसे ये बच्चे काफी प्यारे लगते। एक प्लास्टिक की क्रेट में डोरी बाँध कर गले में लटका लेते। भले ही आपको उनके ऐसे पहनावे पे दया आये पर मुझे काफी खुशी है कि इन्हें बाजार के तौर तरीके और बेचने की कला की समझ जल्दी ही आ जायेगी। आखिर इंसान जिंदगी भर कुछ ना कुछ बेचता ही है।

आगे चलें तो आपको कुछ लोग पानी बताशे, चाट टिक्की खाते मिलेंगे। कुछ लोगों को देख के लगता कि आपको अब खाने की जरूरत नहीं है। पर सभ्यता इसी में है कि आप कुछ भी सलाह ना दें। लोग सलाह को जल्दी ही आपत्ति मान लेते हैं। खैर जिसमें जिसको खुशी मिले। पूरा बाजर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। हर जगह रंग बिरंगी झालरें बाजार की शोभा बड़ा रही है। भीड़ भी बड़ती जा रही है। आपका पता नहीं, हमें तो इस भीड़ में काफी मज़ा आता। थोड़ा धक्का मुक्की भी लगती रहती है। आगे एक व्यक्ति गंगा वाली घास बेच रहा है। कहते हैं इसे पानी में डालो तो हरी भरी हो जाती है। ये स्कैम सालों से चला आ रहा है। एक ना एक बार हर कोई इसका शिकार जरूर हुआ होगा।

धनतेरस का दिन है, तो बर्तन की दुकान पे काफी भीड़ होती है। जो लोग सोना चाँदी नहीं खरीद पाते, वो बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। कुछ लोग ग्लास, कुछ प्लेट, कुछ चमच खरीद लेते हैं। और जिनके पास खूब बर्तन होते, वे झाडू खरीदना शुभ मानते। झाडू भी नारियल वाली। कहते हैं उससे आपके घर में लक्ष्मी आती है। हमने भी एक फूल वाली और एक नारियल वाली झाडू ले ली। इस साल लक्ष्मी जी का आना थोड़ा ज्यादा जरूरी है।

आगे आपको कंदील, फूल माला, प्लास्टिक वाली फूल माला मिलती हुई दिखेंगी। काफी सुन्दर सुन्दर बंधनवार आयी हुई हैं। पोस्टर भी मिल रहे हैं जैसे कि लक्ष्मी जी के चरण, शुभ लाभ, और रंगोली वाले। मुझे भी एक शुभ लाभ वाला पसंद आया। पर काफी महँगा लगा, परंतु हमारी माँ ने उसे काफी सस्ते में दिला दिया। लग रहा हमें भी थोड़ा मोल भाव सीखना पड़ेगा। आगे हमें एक छोटे समोसे वाला मिला। बीस के पाँच समोसे मिलते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये काफी छोटे होते। आपको टैस्ट भी आयेगा और ज्यादा बड़ा भी नहीं होगा। आश्चर्य है कि पहेले किसी ने छोटे समोसे बना के नहीं देखे। बड़े के मुकाबले छोटे जादा बिकते हैं। हमने भी एक प्लेट ले ही ली।

दिवाली सबके लिए खुशी का पर्व हो जरूरी नहीं। कुछ पटरी वालों को देख कर दुःख होता है। शायद उनकी बिक्री नहीं हो रही। दिये वाले भी दुखी हैं। दिये आज भी इस महँगाई के दोर में पचास के पचास ही बिक रहे हैं। ऐसा लगता है महँगाई भी चुन चुन के अपना पैर जमाती है। खील वाले उदास बैठे हैं क्यूँकि बताशे की खपत कम हो गयी है। मीठे खिलौने अब कोई लेता नहीं। शायद अब बच्चे कुलिया नहीं भरते। पर हाँ कुछ नये प्रकार के दिये आए हैं, जो कि काफी महँगे बिकते। थोड़ा चीजों में नवीनता लाने की जरूरत है। समझना होगा आजकल की पीढ़ी क्या पसंद करती है।

कुछ लोग कौडिय़ां बेच रहे हैं। कहते हैं पूजा में कौडिय़ां रखना शुभ माना जाता है। काफी महँगी मिलती हैं। कभी किसी दोर में कौड़ियों को कोई पूछता भी नहीं था, और आज ये नायाब हो गयी हैं। मोमबत्ती अब काफी कम दिखाई दे रही। पहले लोग किलो किलो भर मोमबत्ती ले जाते थे, पर शायद मँहगाई ने मोमबत्ती की कमर तोड़ दी।

घूमते घूमते अब हम वापस आने लगे। मुझे फिर वही रंगोली वाला बच्चा मिला। उसने इस बार मुझे पचास के छः पैकेट लेने को कहा। पता नहीं क्यूँ मैंने भी कहा दे दो और इत्तेफाक से मेरी जेब में पचास का ही नोट निकला। पैसे लेने के बाद उसने उस नोट को दो बार माथे से लगाया, जिससे साफ़ पता चल रहा था उसकी बोनी अब हुई है। उसकी आँखों में खुशी देखकर मैं कुछ देर सोच में पड़ गया। शायद उसकी दिवाली अब शुरू हुई थी।

Ayush P Gupta
10 Nov 2026

Read more stories: https://diary.ayushpgupta.com/stories/

Follow on Instagram: hindi_by_up_board_guy

Help us improve this page!
Last Updated: 11/10/26, 1:52 PM
Contributors: Ayush P Gupta
Prev
बक्सा