Welcome to Ayush World
My Writings
About Me
Contribute!
My Writings
About Me
Contribute!
  • DIY Blogs

    • Replacing Speed-o-Meter
    • Replacing Car Door Lock Gun
  • Short Stories & Poems
    • My Writings
    • ट्रैन का सफर
    • ज़िन्दगी कुछ ऐसी भी
    • आज की दुनिया
    • Expectation
    • चलो छत पे चलें
    • लेखक और उनके शब्द
    • बड़ा मंगल
    • बहती नदी
    • मेरी प्यारी Rx100
    • एक अधूरी सूची
    • मेरा छोटा सा बगीचा
    • चार साल के मौसम
    • आओ खुद से मिलें
    • नींद आ रही है
    • उस ताले की चाबी
    • पॉकेट
    • काले फर्श
    • एक पटरी का सफर
    • श्रद्धा अनुसार
    • मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था
    • ना सही
    • हाँ, मेरे दोस्त कुछ अलग हैं
    • पर शायद मैं हार गया
    • चलो जल्दी चाँद पर चलें
    • हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ
    • यूँ ही चल दिये
    • पीपल का पेड़
    • दादा ले पोता बरते
    • आखिर कहाँ हो तुम?
    • अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी
    • चल आजा चाय पीने चलते हैं
    • माँ, तुम मुझे कुछ क्यों नहीं कहती
    • मैंने मरने के बाद देखा!
    • हजरतगंज की सवारी
  • Hindi Shayaris

    • Uski Aakhein aur Sharab
    • My Shayari Website
  • My Thoughts

    • Astrophile
  • My Paintings

    • Dream Bike
    • Kid Yawning
  • Tech Blogs

    • Intregrate Asana and Github
    • Migrated IIT JEE notes to Vuepress
    • Introduction to Microservices

अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी

एक बार फिर बचपन जिया जाएगा,
इस बार बहुत ज्यादा जिया जाएगा,
ना कोई टेंशन होगी, ना जिम्मेदारी,
ढेर सारी नींद, और खूब मस्ती होगी,
अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी।

स्कूल की यादें फिर ताजा होंगी,
इंटरवल में और भी कूदा फाँदी होगी,
टीचर की डाॅट ज्यादा प्यारी लगेगी,
दोस्तों के साथ और ज्यादा बातें होंगी,
अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी।

दोपहर की नींद और लंबी होगी,
शाम खेलने जाने की और जल्दी होगी,
इस बार गेंद और तेजी से फेंकी जाएगी,
घर जल्दी आने की बात नहीं मानी जाएगी,
अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी।

अब एक नहीं चार कुल्फी खाएंगे,
और एक नहीं दो प्लेट मोमो लपेटेंगे,
बर्गर के साथ कोल्ड ड्रिंक भी लेंगे,
मम्मी से इस बार ज्यादा पैसे माँग लेंगे,
अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी।

जो तब नहीं कर पाए अब करेंगे,
जल्दी बड़े होने की जिद नहीं करेंगे,
पढ़ाई से दूर तक दोस्ती नहीं करेंगे,
सपने इस बार हद से ज्यादा बड़े देखेंगे,
अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी।

धन्यावाद,
Ayush P Gupta
14 Aug 2026

Help us improve this page!
Last Updated: 8/23/26, 2:59 PM
Contributors: Ayush P Gupta
Prev
आखिर कहाँ हो तुम?
Next
चल आजा चाय पीने चलते हैं