Welcome to Ayush World
My Writings
About Me
Contribute!
My Writings
About Me
Contribute!
  • DIY Blogs

    • Replacing Speed-o-Meter
    • Replacing Car Door Lock Gun
  • Short Stories & Poems
    • My Writings
    • ट्रैन का सफर
    • ज़िन्दगी कुछ ऐसी भी
    • आज की दुनिया
    • Expectation
    • चलो छत पे चलें
    • लेखक और उनके शब्द
    • बड़ा मंगल
    • बहती नदी
    • मेरी प्यारी Rx100
    • एक अधूरी सूची
    • मेरा छोटा सा बगीचा
    • चार साल के मौसम
    • आओ खुद से मिलें
    • नींद आ रही है
    • उस ताले की चाबी
    • पॉकेट
    • काले फर्श
    • एक पटरी का सफर
    • श्रद्धा अनुसार
    • मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था
    • ना सही
    • हाँ, मेरे दोस्त कुछ अलग हैं
    • पर शायद मैं हार गया
    • चलो जल्दी चाँद पर चलें
    • हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ
    • यूँ ही चल दिये
    • पीपल का पेड़
    • दादा ले पोता बरते
    • आखिर कहाँ हो तुम?
    • अगर फिर से बचपन की गाड़ी लौटी
    • चल आजा चाय पीने चलते हैं
    • माँ, तुम मुझे कुछ क्यों नहीं कहती
    • मैंने मरने के बाद देखा!
    • हजरतगंज की सवारी
  • Hindi Shayaris

    • Uski Aakhein aur Sharab
    • My Shayari Website
  • My Thoughts

    • Astrophile
  • My Paintings

    • Dream Bike
    • Kid Yawning
  • Tech Blogs

    • Intregrate Asana and Github
    • Migrated IIT JEE notes to Vuepress
    • Introduction to Microservices

मैंने मरने के बाद देखा!

मैंने मरने के बाद देखा,
नीचे निर्जीव सा मैं पड़ा हूँ,
सामने निराकार भी मैं खड़ा हूँ।

मेरे कुछ अपने शोक मना रहे,
कुछ पराये मेरी बड़ाई कर रहे।
बुजुर्ग खामोश, उदासीन होकर बैठे,
बच्चे जैसे बेफिक्र होकर दौड़ रहे।

कुछ को आधी कप चाय की जल्दी थी,
कुछ को जल्दी घर भागने की।
कुछ लोग मन ही मन खुश थे,
मैंने देखा कौन अपने कौन पराये थे।

मेरे चलने का अब वक्त़ हो गया,
खुद को कंधों पर उठते देखा।
बारी बारी लोग अंतिम दर्शन कर रहे थे,
मुझसे जलने वाले भी मुझे कंधा दे रहे थे।

घर से अब दूर लिए जा रहा था,
पर मेरा सामान पीछे छुटा जा रहा था।
जिंदगी भर दूसरों से बैर पालता रहा,
पर जला तो मुझे अपनों ने ही दिया।

लौटकर देखा मेरा सामान हटा दिया था,
पर ना जाने क्यों मेरा पैसा नहीं हटाया गया।
जिंदगी भर जो भी कुछ मैंने जोड़ा था,
अफसोस, एक कोड़ी भी साथ न ले जा पाया।

धन्यवाद,
Ayush P Gupta
19 Aug 2026

Help us improve this page!
Last Updated: 8/23/26, 2:59 PM
Contributors: Ayush P Gupta
Prev
माँ, तुम मुझे कुछ क्यों नहीं कहती
Next
हजरतगंज की सवारी