Welcome to Ayush World
My Writings
About Me
Contribute!
My Writings
About Me
Contribute!
  • DIY Blogs

    • Replacing Speed-o-Meter
    • Replacing Car Door Lock Gun
  • Short Stories & Poems
    • My Writings
    • ट्रैन का सफर
    • ज़िन्दगी कुछ ऐसी भी
    • आज की दुनिया
    • Expectation
    • चलो छत पे चलें
    • लेखक और उनके शब्द
    • बड़ा मंगल
    • बहती नदी
    • मेरी प्यारी Rx100
    • एक अधूरी सूची
    • मेरा छोटा सा बगीचा
    • चार साल के मौसम
    • आओ खुद से मिलें
    • नींद आ रही है
    • उस ताले की चाबी
    • पॉकेट
    • काले फर्श
    • एक पटरी का सफर
    • श्रद्धा अनुसार
    • मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था
    • ना सही
    • हाँ, मेरे दोस्त कुछ अलग हैं
    • पर शायद मैं हार गया
    • चलो जल्दी चाँद पर चलें
    • हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ
    • यूँ ही चल दिये
  • Hindi Shayaris

    • Uski Aakhein aur Sharab
    • My Shayari Website
  • My Thoughts

    • Astrophile
  • My Paintings

    • Dream Bike
    • Kid Yawning
  • Tech Blogs

    • Intregrate Asana and Github
    • Migrated IIT JEE notes to Vuepress
    • Introduction to Microservices

हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ

Cover Image

वो पहले से जानता था,
उसे भविष्य भी पता था,
फिर भी सब होने दिया,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

कुछ बतला सकता था,
मुझे रोक सकता था,
मुझपे थोड़ी दया कर देता,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

कहलाता है सर्वज्ञानी,
बनता सबसे बलशाली,
फिर भी मुझे बचा नहीं पाया,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

मैं बार बार उसके द्वार गया,
सदबुद्धि के सिवा कुछ नहीं माँगा,
फिर भी उसने राह से भटकाया,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

हर कदम भरोसे पर बढ़ाता गया,
ज़माने से हर वक्त़ लड़ता रहा,
पर उसने ग़ैरों का ही साथ दिया,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

कितने ही सवाल उठे,
हर बार वो मौन रहा,
जो सहारा था, वो भी छीन लिया,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

अब विश्वास कम हो रहा,
मैंने सम्भालना सीख लिया,
ना मांगूंगा उससे अब कुछ,
हाँ, मैं उससे गुस्सा हूँ।

धन्यावाद,
Ayush P Gupta
06 Aug 2026

Help us improve this page!
Last Updated: 8/7/26, 10:10 AM
Contributors: Ayush P Gupta
Prev
चलो जल्दी चाँद पर चलें
Next
यूँ ही चल दिये