Welcome to Ayush World
My Writings
About Me
Contribute!
My Writings
About Me
Contribute!
  • DIY Blogs

    • Replacing Speed-o-Meter
    • Replacing Car Door Lock Gun
  • Short Stories & Poems
    • My Writings
    • ट्रैन का सफर
    • ज़िन्दगी कुछ ऐसी भी
    • आज की दुनिया
    • Expectation
    • चलो छत पे चलें
    • लेखक और उनके शब्द
    • बड़ा मंगल
    • बहती नदी
    • मेरी प्यारी Rx100
    • एक अधूरी सूची
    • मेरा छोटा सा बगीचा
    • चार साल के मौसम
    • आओ खुद से मिलें
    • नींद आ रही है
    • उस ताले की चाबी
    • पॉकेट
    • काले फर्श
    • एक पटरी का सफर
    • श्रद्धा अनुसार
    • मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था
    • ना सही
  • Hindi Shayaris

    • Uski Aakhein aur Sharab
    • My Shayari Website
  • My Thoughts

    • Astrophile
  • My Paintings

    • Dream Bike
    • Kid Yawning
  • Tech Blogs

    • Intregrate Asana and Github
    • Migrated IIT JEE notes to Vuepress
    • Introduction to Microservices

मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था

Cover Image

हाँ मैंने थोड़ा ज्यादा सोच लिया था,
थोड़े ज्यादा सपने देख लिए थे,
तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का सोचा,
तुम्हारे साथ छत पर बैठना सोच लिया।
साथ बाजार घूमने का थोड़ा सोचा,
साथ टिक्की चाट खाने का सोचा।
थोड़ा दूर घूमने का भी सोचा,
थोड़े रास्ते नापने का भी सोचा।
कुछ बारिश में साथ भीगना सोचा,
कुछ ठंड में हाथ पकड़ कर चलना सोचा।
तुम्हारे साथ सिनेमा देखने का मन था,
सिनेमा के साथ तुम्हारा चेहरा भी देखना था।
साथ में ही खाना भी बनाना था,
साथ ही हर निवाला भी चखना था।
थोड़ा तुमसे ख़फा भी होना था,
थोड़ा मनाने का भी प्रयास करना था।
साथ ही वो सुबह की चाय पीनी थी,
साथ ही थोड़ा आराम भी करना था।
कुछ और ख्वाब साथ देखने थे,
कुछ और मुकाम हासिल करने थे।

थोड़े ही समय में मैंने ज्यादा सोच लिया था,
थोड़ा जल्दी ही तुम्हें अपना मान लिया था।

धन्यावाद,
Ayush P Gupta
31 July 2026

Help us improve this page!
Last Updated: 8/1/26, 1:36 PM
Contributors: Ayush P Gupta
Prev
श्रद्धा अनुसार
Next
ना सही